BREAKING:
July 19 2026 05:37 am

'The Bads of Bollywood' premiere : राधिका-अंबानी और श्लोका-अंबानी की स्टाइलिश एंट्री

Post

India News Live,Digital Desk : मुंबई की रातें बॉलीवुड सितारों की चमक से और भी रोशन हो गईं, जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर हुआ। इस खास मौके पर सितारों की भीड़ और अंबानी परिवार की उपस्थिति ने प्रीमियर पार्टी की शोभा बढ़ा दी।

पार्टी में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश-अंबानी, राधिका अंबानी और श्लोका अंबानी अपनी शानदार मौजूदगी के साथ नज़र आए।

राधिका अंबानी ने चुराई सभी की नजरें

प्रीमियर नाइट में राधिका अंबानी ने रेड फ्रंटकट ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद शानदार लग रहा था। उन्होंने अपने स्टाइल को डायमंड ज्वेलरी और लाल हैंडबैग के साथ पूरा किया। उनके स्ट्रेट हेयरस्टाइल ने उनके लुक में चार चाँद लगा दिए।

श्लोका और आकाश अंबानी की स्टाइलिश एंट्री

आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ पार्टी में पहुंचे। श्लोका ने काले रंग का गाउन पहना था और हीरे का हार, मैचिंग इयररिंग्स और हाफ ओपन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक कम्पलीट किया।

बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा

प्रीमियर नाइट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी मौजूद रहे। इनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, काजोल और अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, तमन्ना भाटिया, और भूमि पेडनेकर शामिल थे। सभी ने अपने लुक से पार्टी में चार चाँद लगा दिए।

इस भव्य प्रीमियर ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड और बिजनेस फैमिली की दुनिया में स्टाइल, ग्लैमर और स्टार पावर का मेल हमेशा ही चर्चा का विषय बनता है।