BREAKING:
September 04 2026 06:58 pm

ट्रोलिंग के बाद धनश्री वर्मा ने किया वीडियो प्राइवेट, जानिए पूरा मामला

Post

India News Live,Digital Desk : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अपने नए शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर चर्चा में हैं। यह शो अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की क्लिप भी शामिल थी। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

वीडियो में दो क्लिप जोड़ी गई थीं। पहली क्लिप में रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान रोहित शर्मा कुछ शब्द भूल गए और उन्होंने कई बार ‘ये-वो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। दूसरी क्लिप धनश्री वर्मा की थी, जिसमें वह अपने शो ‘राइज एंड फॉल’ में बात करते हुए कहती दिखाई दीं, “आप तो उसका वो कर देते हो।”

धनश्री का यह वीडियो असल में यह दिखाने की कोशिश थी कि वे भी बातचीत में कभी-कभी शब्द भूल जाने पर ‘ये-वो’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि रोहित शर्मा की नकल करना आसान नहीं है।

इस ट्रोलिंग के चलते धनश्री ने वीडियो को प्राइवेट कर दिया, हालांकि इसे पूरी तरह डिलीट नहीं किया गया।