ट्रंप ने फिर दिया झटका अब फोड़ा 126% का टैरिफ बम, निशाने पर भारत-इंडोनेशिया और ये देश

Post

India News Live, Digital Desk :अमेरिका ने वैश्विक व्यापार में फिर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अब सौर ऊर्जा प्रोडक्ट्स (Solar Panels/Cells) पर 126% तक की प्रारंभिक आयात शुल्क (टैरिफ) लागू करने का फैसला किया है। यह टैरिफ मुख्य रूप से उन देशों पर लागू होगा जिनके उत्पाद अमेरिकी बाजार में सस्ते दाम पर बिक रहे हैं, जिससे अमेरिकी निर्माताओं को नुकसान हो रहा है। 

भारत समेत तीन देशों को बड़ा आर्थिक झटका

अमेरिका ने भारत के अलावा Indonesia और Laos के सौर ऊर्जा उत्पादों पर भी भारी शुल्क तय किया है। इसके तहत:

भारत: लगभग 126% का प्रारंभिक टैरिफ

इंडोनेशिया: 86% से 143% तक

लाओस: लगभग 81% का शुल्क लगाया गया है। 

क्यों लगाया यह टैरिफ?

अमेरिकी सरकार का कहना है कि इन देशों की कंपनियों को सब्सिडी मिलने की वजह से वे अमेरिका में उत्पादों को कम दाम पर बेच पा रहे हैं, जिससे घरेलू सोलर पैनल उद्योग को नुकसान हो रहा है। ऐसे में यह टैरिफ अमेरिकी निर्माताओं को बचाने के लिए लगाया गया है। 

इस फैसले का असर

इस तरह के 126% टैरिफ का असर सबसे ज्यादा भारत के सौर ऊर्जा निर्यातकों पर पड़ेगा, जिससे उनके लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है। शेयर बाजार में भी इससे जुड़े शेयरों पर दबाव आया है, जैसे कि Waaree Energies, Premier Energies और Vikram Solar आदि के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम ट्रंप प्रशासन की ‘डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग प्रोटेक्शन’ नीति का हिस्सा है, जिसमें अमेरिका अपने घरेलू उद्योगों को समर्थन देना चाहता है। हालांकि इससे वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं में अनिश्चितता भी बढ़ सकती है।