BREAKING:
June 28 2026 09:17 pm

WTC 2025 Final: ऑस्ट्रेलिया से टक्कर को तैयार साउथ अफ्रीका, कप्तान बावुमा ने खेला 5 गेंदबाजों का दांव

Post

India News Live, Digital Desk: साउथ अफ्रीका की टीम लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। यह बड़ा मुकाबला 11 जून से शुरू हो रहा है। बड़ी खबर यह है कि साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। कप्तान टेम्बा बावुमा ने इतिहास बदलने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी जीत की स्क्रिप्ट लिखने के लिए टीम में 5 विशेषज्ञ गेंदबाजों को शामिल किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने टीम का ऐलान कर दिया है 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टेम्बा बावुमा के साथ रयान रिकेल्टन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा बेहतरीन बल्लेबाज एडेन मार्करम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है क्योंकि तीनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2025 में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले ट्रिस्टन स्टब्स को भी टीम में शामिल किया गया है। काइल वॉर्न और वियान मुल्डर को भी बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

इसके बाद स्पिनर के तौर पर केशव महाराज अहम योगदान देते नजर आएंगे। तेज गेंदबाज के तौर पर मार्को जानसेन, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा को टीम में शामिल किया गया है।


डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन - 
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडम मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वार्न, मार्को जेन्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

कप्तान टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड कमाल का रहा है. बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं हारा है. इसका मतलब है कि टेम्बा बावुमा अजेय कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 8 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है. बतौर कप्तान टेम्बा बावुमा की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 88.8 है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बावुमा WTC फाइनल में भी जीत के रथ पर सवार होते हैं या ऑस्ट्रेलिया उनके रथ को रोक पाता है.