Public audience at Gorakhnath Temple : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और गोसेवा की

Post

India News Live,Digital Desk : सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास किया। मंगलवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी समाधान किया जाए।

सीएम योगी ने कहा, “घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा।” उन्होंने जमीन कब्जाने और गंभीर बीमारियों से जुड़ी समस्याओं पर कठोर कार्रवाई और आर्थिक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बच्चों और जनता के प्रति अपनापन
जनता दर्शन में बच्चों और परिजनों से भी सीएम योगी ने मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों को चॉकलेट दी और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत दिनचर्या और गोसेवा
मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में जाकर गोवंश की सेवा की। मुख्यमंत्री ने हाथों से गोवंश को रोटी-गुड़ खिलाया और गोशाला में आए मोर को भी ‘पुंज’ कहकर अपने हाथों से भोजन कराया।

इस दौरान सीएम योगी का अपनापन और जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाई दी, जो उनके जनसंपर्क और लोक कल्याण प्रयासों का प्रतीक है।