June 18 2026 01:49 am

IIM लखनऊ और IIT कानपुर मिलकर तैयार करेंगे सशक्त पंचायत प्रतिनिधि

Post

India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों को अब बेहतर नेतृत्व और प्रबंधन कौशल के लिए देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी कानपुर के बाद अब आईआईएम लखनऊ भी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा।

आईआईएम लखनऊ में होने वाला यह प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों को नेतृत्व विकास, परियोजना प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और जन सहभागिता जैसे विषयों पर केंद्रित होगा। पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आईआईएम लखनऊ के साथ समझौता (MoU) किया जाएगा। उनका कहना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ज्यादा सुनियोजित और प्रभावी तरीके से हो सकेगा।

इस प्रशिक्षण से पंचायत प्रतिनिधि न सिर्फ सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू कर पाएंगे, बल्कि गांवों में रोजगार के नए अवसर और बेहतर नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार हो सकेगा।

गौरतलब है कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आईआईटी कानपुर में पहले ही शुरू हो चुका है। 26 अगस्त से यहां पहला बैच ट्रेनिंग ले रहा है। प्रशिक्षण में प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता, नवाचार और सुशासन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

आईआईटी कानपुर की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से 10 बैचों में कुल 250 पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाए। इसके लिए एक विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें नीतिगत निर्णय, डेटा विश्लेषण, तकनीकी हस्तक्षेप जैसे विषय शामिल हैं। प्रशिक्षुओं को केस स्टडीज़, व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक प्रशासनिक प्रबंधन की गहराई से जानकारी दी जा रही है।

इस कदम से गांवों में विकास की नई गति मिलेगी और पंचायत प्रतिनिधि डिजिटल और आधुनिक प्रबंधन कौशल के साथ काम कर सकेंगे।

Tags:

पंचायत प्रशिक्षण IIT Kanpur IIM Lucknow पंचायत प्रतिनिधि ग्राम पंचायत विकास पंचायत नेतृत्व प्रशिक्षण डिजिटल गवर्नेंस project management training ग्रामीण विकास Panchayati Raj पंचायत प्रतिनिधि सशक्तिकरण rural development ग्राम प्रधान प्रशिक्षण पंचायत अधिकारी पंचायत चुनाव सरकारी योजनाएं employment in villages पंचायत सशक्तिकरण पंचायत राज विभाग technology in villages पंचायत प्रतिनिधि ट्रेनिंग ग्रामीण अर्थव्यवस्था ग्राम विकास योजना government schemes पंचायत डिजिटल इंडिया पंचायत डेटा एनालिटिक्स leadership training पंचायत इनोवेशन पंचायत नीतिगत निर्णय smart villages पंचायत विकास योजना panchayat modernization पंचायत प्रतिनिधि प्रबंधन rural governance पंचायत विभाग उत्तर प्रदेश IIT training IIM training पंचायत अधिकारी पंचायत प्रतिनिधि कौशल पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम digital governance training पंचायत संसाधन प्रबंधन पंचायत व्यवस्था rural skill development government training program पंचायत अधिकारियों का प्रशिक्षण पंचायत डिजिटल प्रबंधन पंचायत सशक्त योजना पंचायत प्रतिनिधि विकास पंचायत प्रतिनिधि आधुनिकता पंचायत ग्रामीण विकास