माघ मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाराणसी रूट से चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Post

India News Live,Digital Desk : प्रयागराज में माघ मेला 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। मेले की अवधि में वाराणसी मार्ग से छह जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 05117/18 छपरा–झूंसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 और 31 जनवरी तथा 1, 2, 13, 14, 15 और 16 फरवरी को किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा जंक्शन से शाम 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन और बनारस स्टेशन पर ठहराव करेगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 05121/22 बढ़नी–झूंसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी इन्हीं तिथियों पर चलाई जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव सारनाथ, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन और बनारस स्टेशन पर निर्धारित किया गया है।

वहीं, गाड़ी संख्या 05119/20 आजमगढ़–झूंसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 30, 31 जनवरी और 1, 2, 13, 14, 15 व 16 फरवरी को किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जाएगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।