BREAKING:
August 25 2026 05:51 pm

'Dhurandhar 2' is on a roll as 'Toxic' is removed: एडवांस बुकिंग में रणवीर सिंह का 'रिवेंज' शुरू, पहले ही दिन कमा डाले करोड़ों

Post

India News Live,Digital Desk : बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत टल गई है और इसका सीधा फायदा रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2: The Revenge) को मिलता दिख रहा है। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) के पीछे हटते ही 'धुरंधर 2' अब 19 मार्च को सोलो रिलीज होने जा रही है। क्लैश टलने की खबर आते ही फिल्म की एडवांस बुकिंग में जो उछाल आया है, उसने ट्रेड एनालिस्टों को भी हैरान कर दिया है।

'धुरंधर 2' vs 'टॉक्सिक': क्यों टला महा-मुकाबला?

पहले 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' दोनों ही 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थीं। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था। हालांकि, यश ने हाल ही में आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालातों और अनिश्चितता को देखते हुए उन्होंने 'टॉक्सिक' की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यश की फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी। इस फैसले ने रणवीर सिंह के लिए मैदान पूरी तरह साफ कर दिया है।

अमेरिका में 'धुरंधर' की दहाड़: प्री-सेल्स में तोड़े रिकॉर्ड

भले ही भारत में अभी एडवांस बुकिंग शुरू होनी बाकी है, लेकिन नॉर्थ अमेरिका (USA) में फिल्म ने रिलीज से 15 दिन पहले ही 'रामपेज मोड' ऑन कर दिया है। 'वेंकी बॉक्स ऑफिस' के आंकड़ों के मुताबिक:

टिकटों की बिक्री: प्रीमियर नाइट के लिए अब तक 14,399 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं।

कमाई का आंकड़ा: सिर्फ ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग ने 3.30 लाख डॉलर (करीब 3.02 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है।

प्रीमियर वीकेंड: फिल्म का टोटल प्रीमियर वीकेंड एडवांस कलेक्शन 5.65 लाख डॉलर तक पहुंच गया है।

लोकेशन: फिल्म फिलहाल 472 जगहों पर 744 शोज के साथ तहलका मचा रही है।

क्या टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' अमेरिका में रणबीर कपूर की 'एनिमल' (1.2 मिलियन डॉलर) के प्रीमियर रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। फिल्म के पहले पार्ट ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा था, और अब पार्ट 2 उसी रास्ते पर निकलता दिख रहा है।

आदित्य धर का जादुई निर्देशन और दमदार स्टार कास्ट

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर 'हमजा अली मजारी' के दमदार अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षये खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित एक हाई-स्टेक जासूसी थ्रिलर (Spy Thriller) है।

भारत में कब शुरू होगी बुकिंग?

भारत में 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग रिलीज से 5 दिन पहले यानी 14 मार्च के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। सोलो रिलीज और पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म भारत में पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।