June 18 2026 05:32 am

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आएंगे, तेल, रक्षा और व्यापार पर चर्चा होगी

Post

India News Live,Digital Desk : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 4-5 दिसंबर 2025 को भारत का दौरा करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी। यह दौरा 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट के रूप में आयोजित होगा।

दौरे का उद्देश्य और महत्व:

भारत और रूस के बीच ‘स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करना।

तेल आपूर्ति, रक्षा सहयोग और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा।

क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों में आपसी सहयोग और समझ विकसित करना।

दौरे का कार्यक्रम:

राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में राजभवन में दावत आयोजित की जाएगी।

इस दौरे के दौरान दोनों देशों के नेताओं को आपसी रिश्तों का रिव्यू करने और भविष्य के विजन पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरे को भारत-रूस के रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।