अब 45 हजार रुपये की छूट में खरीदें Mahindra Scorpio Classic, जानें कीमत, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की डिटेल

Post

India News Live,Digital Desk : अगर आप लंबे समय से महिंद्रा की स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी इस एसयूवी पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी स्कॉर्पियो क्लासिक पर जुलाई 2025 में बड़ा डिस्काउंट दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को 45 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। इससे यह एसयूवी और भी सस्ती हो गई है। आइए आपको स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत और विशेषताएं

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की एक्स-शोरूम कीमत 13.77 लाख रुपये से शुरू होकर 17.72 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी द्वारा दी जा रही छूट वेरिएंट और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। दिल्ली में इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।

स्कॉर्पियो क्लासिक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ ही डुअल टोन ब्लैक थीम भी दी गई है। ऑडियो कंट्रोल्स के साथ ही स्कॉर्पियो क्लासिक में लेदर कोटेड स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पार्ट एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में 132hp, 300Nm, 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें ऑल-एल्युमिनियम लाइटवेट GEN-2 mHawk इंजन दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा एसयूवी में आपको LED DRL के साथ इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इस कार में आपको 460 लीटर के बूट स्पेस के साथ 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक: इंजन और परफॉर्मेंस
स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2-लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है जो 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम को पावर भेजता है। बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो सालों से लोगों की पसंदीदा रही है। इसके पुराने मॉडल की भी काफी डिमांड थी। अब नया मॉडल भी लोगों को पसंद आ रहा है।