June 18 2026 12:07 am

Monsoon havoc : कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

Post

India News Live,Digital Desk : दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर पानी भर गया है। उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक बारिश का अनुमान जताया है। 

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा। साथ ही, देहरादून, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के कारण धराली में राहत और बचाव कार्यों में देरी हो रही है।

गंगा कोसी में बाढ़ 

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में आज और कल (13 अगस्त) भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य में भारी बारिश के कारण गंगा, कोसी और बूढ़ी नदियों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर के कई इलाकों में गंगा नदी का पानी उफान पर है।

अगले दो दिनों तक यूपी में भारी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक बारिश का अनुमान 

हिमाचल में अगले 6 दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य में बारिश कहर बरपाएगी। धर्मशाला, कांगड़ा, चंबा, चुराह, कुल्लू, मंडी, जोगिंदरनगर, सेराज, मनाली, रिकांगपिओ, रामपुर बुशहर और शिमला समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही भूस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मानसून में भारी बारिश से राज्य को 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है। राज्य में कई सड़कें बंद हैं। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी समय-समय पर बाधित हो रही है।

मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा में भी भारी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि इन राज्यों में 13 अगस्त से 17 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।