iPhone 17 सीरीज़ की कीमतें और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, Samsung Galaxy S25 Ultra से होगी सीधी टक्कर

Post

India News Live,Digital Desk : iPhone 17 सीरीज़ की कीमतें लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इस बार Apple चार नए मॉडल लाने वाला है जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। खास बात यह है कि इस साल प्लस मॉडल की जगह नया "Air" मॉडल शामिल किया गया है। कहा जा रहा है कि इस फोन का उत्पादन भारत में भी शुरू हो गया है।

कई टिप्स्टर्स और एक्स पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,45,000 रुपये हो सकती है और यह 256GB, 512GB और 1TB वैरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं, iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,60,000 रुपये से शुरू हो सकती है। बेस मॉडल iPhone 17 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये बताई गई है, जबकि नए Air मॉडल को लगभग 95,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 17 Pro के कुछ खास डिज़ाइन डिटेल्स भी सामने आए हैं। यह मॉडल ब्लैक, डार्क ब्लू, ऑरेंज, सिल्वर, पर्पल और स्टील ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। पहली बार इसमें नया ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा, जो अब एक बड़े आयताकार मॉड्यूल में होगा। इसके अलावा, साइड में LED फ़्लैश, LiDAR सेंसर और माइक्रोफ़ोन भी शामिल किए गए हैं। iPhone 11 Pro के बाद यह बदलाव पहली बार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज़ 8 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट, OLED डिस्प्ले, बड़ा बैटरी पैक और 12GB तक रैम हो सकता है। iPhone 17 Air मॉडल खास तौर पर ध्यान आकर्षित करेगा क्योंकि यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ़ 5.6mm है।

इस मॉडल में न तो कोई फिजिकल सिम स्लॉट होगा और न ही कोई चार्जिंग पोर्ट। यह eSIM और वायरलेस चार्जिंग को पूरी तरह सपोर्ट करेगा। iPhone 17 सीरीज़ एक बार फिर Apple को प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में मजबूती से स्थापित करने वाली है और इसके फीचर्स और कीमतें इसे सुर्खियों में ला रही हैं।

Apple की नई सीरीज़ Samsung Galaxy S25 को कड़ी टक्कर देगी। Samsung Galaxy S25 Ultra में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल में 6.9 इंच का क्वाड HD+ 2x डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite SoC पर आधारित प्रोसेसर से भी लैस है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो कंपनी ने इसमें 200MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया है जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है जो यूज़र को फोटोग्राफी का शानदार अनुभव प्रदान करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर के लिए फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस मॉडल को टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइट सिल्वर और टाइटेनियम जेड ग्रीन जैसे रंगों में लॉन्च किया है। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमतों की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1,12,300 रुपये है।