BREAKING:
August 16 2026 12:27 am

Bangladesh Politics Crisis: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन दे सकते हैं इस्तीफा! शेख हसीना युग का आखिरी अध्याय भी होगा खत्म?

Post

ढाका । बांग्लादेश की सियासत में एक बार फिर बड़े उथल-पुथल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन अपने 5 साल के संवैधानिक कार्यकाल से लगभग दो साल पहले ही पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना युग का अंतिम संवैधानिक प्रतीक माना जाता है।

शेख हसीना से सीक्रेट फोन कॉल बनी इस्तीफे की वजह?

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स और 'द डेली स्टार' के अनुसार, राष्ट्रपति के संभावित इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह मई में उनकी लंदन यात्रा के दौरान पूर्व पीएम शेख हसीना से हुई कथित गोपनीय बातचीत है। खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद सत्ताधारी गठबंधन और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) उनसे नाराज बताई जा रही है।

बांग्लादेश में बदले राजनीतिक समीकरण

5 अगस्त 2024: हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना सरकार गिरी और वे भारत आ गईं, जिसके बाद डॉ. मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी।

संवैधानिक नियम: यदि शाहाबुद्दीन इस्तीफा देते हैं, तो नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक संसद के स्पीकर अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।