जंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में करो छात्र आंदोलन! अभिजीत दीपके की CJP ने भरी हुंकार, शुक्रवार को भारत बंद जैसी अपील
नई दिल्ली (राष्ट्रीय डेस्क)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ एक महीने से जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन को देशव्यापी बनाने का बड़ा ऐलान किया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार (24 जुलाई) को देशभर के सभी जिलों में छात्रों से सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।
CJP की गाइडलाइंस और 5-प्वाइंट प्लान
कानूनी अनुमति: सीजेपी ने छात्रों से local पुलिस प्रशासन से लिखित अनुमति और अप्रूवल लेटर साथ रखने को कहा है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन: सोशल मीडिया, पोस्टर्स और बैनर्स के जरिए युवाओं को जोड़कर शांतिपूर्ण मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम मोदी का फास्ट ट्रैक कोर्ट का वादा vs CJP की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' (X) पर पोस्ट कर पेपर लीक के दोषियों को तुरंत सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालतों (Fast Track Courts) के गठन का ऐलान किया। हालांकि, सीजेपी ने पीएम के इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि इसमें जवाबदेही तय नहीं की गई है और संगठन अब भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है।