BREAKING:
August 19 2026 08:18 am

कानपुर रीजन में एसी जनरथ बसों का बेड़ा होगा बढ़ा, 10 नई बसें जल्द होंगी शामिल

Post

India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के कानपुर रीजन में जल्द ही एसी जनरथ बसों की संख्या बढ़ने वाली है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने मुख्यालय को 10 नई एसी बसें उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। इसके बाद बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

नई बसें आने के बाद कानपुर रीजन में एसी जनरथ बसों की संख्या बढ़कर 70 हो जाएगी। इस समय विकास नगर और किदवई नगर डिपो से कुल 60 एसी जनरथ बसें सेवा दे रही हैं। ये नई बसें लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली जैसे प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को और बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।