Janakpuri pothole accident: कमल चंदानी की मौत पर जल बोर्ड अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, एक्सईएन-एई-जेई निलंबित

Post

India News Live,Digital Desk : दिल्ली के जनकपुरी में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय कमल चंदानी की जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिरने के बाद मौत हो गई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने एक्सईएन, एई और जेई को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

मामला गुरुवार रात करीब 10 बजे का है, जब कमल ऑफिस से घर लौट रहे थे। उनके परिवार ने पूरी रात थानों के चक्कर लगाए और जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना ने नोएडा में हुए गड्ढा हादसे की याद ताजा कर दी। कमल के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका भाई कहाँ था, इसकी जानकारी दी, लेकिन उसे ढूंढने में कोई मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि रात 1:30 बजे गड्ढे का निरीक्षण किया, लेकिन उस समय भाई वहां नहीं था। परिवार ने कम से कम छह पुलिस थानों का चक्कर लगाया, फिर भी मदद नहीं मिली। सुबह जब उन्होंने दोबारा फोन किया, तो पुलिस ने बताया कि कमल का शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया।

परिवार ने कहा कि अगर समय पर उचित कार्रवाई की जाती, तो कमल आज जीवित होते। इस घटना ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।