BREAKING:
July 28 2026 07:26 am

Uttarakhand-Nepal border accident: बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल

Post

India News Live,Digital Desk : उत्तराखंड के नेपाल बॉर्डर के पास गुरुवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। बरातियों से भरी बस बैतडी से बजांग जा रही थी, जब पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर यह अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत और 34 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता बलदेव बडू ने बताया कि रात के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। मृतकों में 13 साल का एक बच्चा भी शामिल है।

हादसे की वजह बस का चढ़ाई के दौरान नियंत्रित न रहना बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 25 को डडेलधुरा अस्पताल और पांच गंभीर रूप से घायल मरीजों को धनगढी भेजा गया।

इस घटना ने इलाके में भारी दहशत फैला दी है और प्रशासन हादसे की जांच में जुटा हुआ है।