Impact of change in GST rates : महिंद्रा ने घटाई थार, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी700 की कीमतें
India News Live,Digital Desk : जीएसटी स्लैब स्ट्रक्चर में बदलाव का असर भारत में दिखने लगा है। कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने जीएसटी लागू होने से पहले ही कीमतें घटाकर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी जैसे थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी700 पर 1.56 लाख रुपये तक की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। अगर आप भी त्योहारों पर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले नई लेटेस्ट कीमतें जान लें। आइए विस्तार से जानते हैं।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि कंपनी 22 सितंबर का इंतजार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "हर कोई 22 सितंबर कह रहा है... हमने अभी कह दिया। ग्राहकों को महिंद्रा लाइनअप की सभी गाड़ियों पर 6 सितंबर से ही जीएसटी का फायदा मिलने लगेगा।"
अब महिंद्रा स्कॉर्पियो कितनी सस्ती होगी?
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर अभी जीएसटी और सेस मिलाकर 48 प्रतिशत टैक्स लगता है। जीएसटी में बदलाव के बाद इस गाड़ी पर यह टैक्स अब 40 प्रतिशत हो जाएगा। इस तरह आपको महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर 1 लाख 45 हज़ार रुपये की छूट मिलेगी।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन अपनी मज़बूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.62 लाख रुपये तक जाती है। इसमें पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध हैं।
इस एसयूवी में 6 एयरबैग, ADAS, रियर कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट और वेंटिलेटेड सीटें जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन इंजन
महिंद्रा स्कॉर्पियो N के Z4 वेरिएंट के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। पहला 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 203 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क (ऑटोमैटिक वर्जन में) देता है। यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
दूसरा विकल्प 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन है, जो रियर-व्हील ड्राइव में 132 PS और 300 Nm का टॉर्क देता है। इसका 4WD वर्ज़न (Z4 E) 175 PS और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, हालाँकि यह फ़िलहाल केवल मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध है।