Nawaz Sharif PoK Offer: पाक नहीं तो PoK ही सही, मुझे बना दो PM! शहबाज से बड़े भाई नवाज शरीफ की 'सेकंड होम' वाली गुहार
इस्लामाबाद/मुजफ्फराबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन (PML-N) प्रमुख नवाज शरीफ ने एक नया और चौंकाने वाला दांव चला है। मुजफ्फराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। नवाज ने कहा कि PoK उनका 'दूसरा घर' है और वे अपने भाई व पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सिफारिश करेंगे कि उन्हें PoK का पीएम बनाया जाए ताकि वे खुद विकास कार्यों की देखरेख कर सकें।
PoK में राजनीतिक घमासान और जनता का आक्रोश
PoK में 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने जा रहे हैं, जहां नवाज शरीफ की पार्टी का मुकाबला अपनी ही केंद्र सरकार की सहयोगी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से है। हालांकि, यह राह आसान नहीं है क्योंकि महंगाई और भारी टैक्स के खिलाफ जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में भीषण विरोध प्रदर्शन और लॉन्ग मार्च जारी है।
PoK पर भारत का कड़ा रुख
भारत ने नवाज शरीफ के दावों और PoK में होने वाले चुनावों पर हमेशा की तरह सख्त रुख बरकरार रखा है। नई दिल्ली का स्पष्ट कहना है कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, तथा पाकिस्तान ने इन इलाकों पर गैर-कानूनी और जबरन कब्जा कर रखा है।