Ganesh Chaturthi 2025 : शुभ तिथि, पूजा मुहूर्त, विसर्जन और चंद्र दर्शन का समय जानें
India News Live,Digital Desk : गणेश उत्सव पूरे भारत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विशेष महत्व दिया गया है। इसी दिन से अगले दस दिनों तक गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होता है।
भक्त इस दिन गणेश जी को घर लाते हैं और विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। गणेश जी की स्थापना के बाद भक्त 2, 5, 7 या 10 दिनों तक उनकी सेवा करते हैं और अंत में अनंत चतुर्दशी के दिन मूर्ति विसर्जन करके अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण देते हैं।
गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि
इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 1:54 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को होगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन पूजा का सबसे उत्तम समय सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 2 घंटे 34 मिनट की है।
विशेष योग
इस साल गणेश चतुर्थी बुधवार को पड़ रही है, जो स्वयं गणपति का दिन माना जाता है। साथ ही इस दिन शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं।
अनंत चतुर्दशी 2025 की तिथि
गणपति विसर्जन का पर्व 6 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी है।
गणेश विसर्जन के शुभ मुहूर्त
प्रातःकाल: 07:36 से 09:10 बजे तक
दोपहर: 12:19 से 05:02 बजे तक
सायंकाल: 06:37 से 08:02 बजे तक
रात्रि: 09:28 बजे से 01:45 AM (7 सितंबर) तक
सूर्योदय मुहूर्त: 04:36 AM से 06:02 AM (7 सितंबर) तक
चंद्र दर्शन का निषेध
गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा देखना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से कलंक लगने की आशंका होती है।
26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे से रात 08:29 बजे तक चंद्र दर्शन वर्जित है।
27 अगस्त को सुबह 09:28 बजे से रात 08:57 बजे तक चंद्रमा देखने से बचना चाहिए।