Diwali 2025 : रात के समय करने वाले ये अचूक उपाय बदल सकते हैं जीवन

Post

India News Live,Digital Desk : दीवाली, कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है। इसे 'महानिशा' या 'सिद्ध रात्रि' भी कहा जाता है, क्योंकि इस रात की गई साधनाएं और उपाय तुरंत असर दिखाते हैं। अगर आप जीवन में आर्थिक या व्यक्तिगत परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो इस दीवाली की रात कुछ विशेष उपाय करके अंधकार को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है।

रात के समय करें ये विशेष उपाय:

1. सफेद कौड़ियों से करें ये काम
दीवाली की रात लक्ष्मी पूजन के समय, पांच सफेद कौड़ियां, पांच कमलगट्टे और थोड़ी सी पीली सरसों लें। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर एक छोटी पोटली बनाएं। पूजा के दौरान इस पोटली को मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और मंत्र का 108 बार जाप करें:
"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"
अगले दिन इसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन-संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और संपत्ति में वृद्धि होती है।

2. खीर का भोग लगाएं
दीवाली की रात मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है और कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती।

3. सात मुखी दीपक जलाएं
मां लक्ष्मी के सामने देसी घी का सात या नौ मुखी दीपक जलाएं। यह सिर्फ धन लाभ नहीं देता, बल्कि स्वास्थ्य और लंबी आयु का वरदान भी मिलता है।

4. शंख की ध्वनि से घर में ऊर्जा बढ़ाएं
पूजन के बाद घर के सभी कमरे में शंख बजाएं। शंख की मधुर ध्वनि घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है और नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकालती है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का स्थायी वास होता है।