यश की 'टॉक्सिक' पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, 2026 का धमाका तय

Post

India News Live,Digital Desk : केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। वह साल 2026 में आने वाली पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ के साथ लौट रहे हैं।

फिल्म से अब तक यश के कई लुक सामने आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में जो नया पोस्टर रिलीज हुआ है, उसे देखकर फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है। पोस्टर में उनका नया लुक काफी बोल्ड और दमदार लग रहा है। यही कारण है कि इस फिल्म को आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर-2’ के लिए बड़ा टक्कर माना जा रहा है।

खून से सना बाथरूम वाला पोस्टर, फैंस की धड़कनें बढ़ीं

यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो नया पोस्टर शेयर किया है, वह काफी इंटेंस है। इसमें उनका चेहरा साफ़ नहीं दिख रहा, लेकिन खून से भरे टब में बैठा यश, लंबे बाल और मजबूत बॉडी के साथ बेहद अलग और प्रभावशाली दिख रहा है।

यश ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा:
"इस फेयरी टेल की कहानी 100 दिनों में खुल जाएगी।"

फैंस के रिएक्शन भी जबरदस्त हैं। एक यूजर ने लिखा, "100 दिन बाद ब्लास्ट होगा ब्लास्ट", तो दूसरे ने कहा, "रूल करने के लिए दोबारा आ रहे हैं हमारे रॉकिंग स्टार"। एक और फैन ने लिखा, "2026-यश का साल है"।

‘धुरंधर-2’ को टक्कर दे सकती है टॉक्सिक

सिनेमा प्रेमियों के लिए दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर-2’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों ही 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली हैं। पोस्टर्स और फैंस के रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि यश की फिल्म आदित्य धर की ‘धुरंधर-2’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है।

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।