वरुण धवन-जाह्नवी कपूर का ‘बिजुरिया’ गाना बना फैंस का फेवरेट
India News Live,Digital Desk : वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘बिजुरिया’ आखिरकार रिलीज़ हो गया है। इस गाने ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इसे सोनू निगम के सुपरहिट गाने के मॉडर्न ट्विस्ट के साथ बनाया गया है, और इसका एनर्जेटिक म्यूजिक और धमाकेदार कोरियोग्राफी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
इस नए वर्ज़न को तनिष्क बागची ने कम्पोज़ किया है, जबकि ओरिजनल गाने को रवि पवार ने संगीत दिया था। गाने को सोनू निगम और असीस कौर ने अपनी आवाज़ दी है।
दर्शकों का रिएक्शन
रिलीज़ के कुछ ही घंटों में गाने पर फैंस के जबरदस्त कमेंट्स आने लगे। किसी ने लिखा, “वीडी अपने ‘मैं तेरा हीरो’ एरा में वापस आ गए हैं।” वहीं किसी ने सोनू निगम की आवाज़ और वरुण धवन की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। कई फैंस का कहना है कि सोनू निगम के गानों का वो दौर वापस आ गया है, जबकि कुछ का मानना है कि गाने में सोनू निगम का कैमियो होना चाहिए था।
सोनू निगम को लेकर फैंस का जोश
फैंस सोनू निगम को लेकर बेहद एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। किसी ने लिखा, “बड़े दिनों बाद सोनू सर के गाने पर डांस करने का मन कर रहा है।” तो किसी ने कहा, “आला रे आला, सोनू जी का टाइम आला।” वहीं, वरुण धवन के स्क्रीन प्रेज़ेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए फिल्म के टीज़र को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।