BREAKING:
September 09 2026 04:00 am

सुनीता आहूजा के एक फोन कॉल ने मचाई सनसनी, तलाक का केस वापस लेने पर किया बड़ा खुलासा

Post

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, कुछ दिनों पहले वे अपने बेटे यशवर्धन के साथ कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले ली थीं, जिससे फैंस को लगा कि कपल के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन अब सुनीता आहूजा का एक फोन कॉल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बॉलीवुड गलियारों में सनसनी मचा दी है।

राखी सावंत के साथ वायरल फोन कॉल में हुआ बड़ा खुलासा

सुनीता आहूजा और अभिनेत्री राखी सावंत के बीच हुई फोन पर बातचीत का एक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल बातचीत में सुनीता आहूजा काफी परेशान नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी सावंत जब उनसे हाल-चाल पूछती हैं, तो सुनीता कहती हैं कि उन्हें अब इस मामले में सबका समर्थन मिलना चाहिए।

बातचीत के दौरान जब राखी ने समझाइश दी कि घर की दाल-चावल ही अच्छी होती है, तो सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि अब कोई उन्हें उनकी जगह दे रहा है और उन्हें होटलों से फोन आ रहे हैं। सुनीता ने बातचीत में सबसे बड़ा खुलासा करते हुए कहा, "मैंने कल वो केस इसलिए वापस ले लिया, क्योंकि वह शादी करने के प्लान में थे।"

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में सुनीता आहूजा ने यह खुलासा किया था कि गोविंदा किसी कोमल नाम की महिला को डेट कर रहे हैं। इसके बाद हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर भी स्पॉट किया गया था। सुनीता के इस नए वायरल दावे के बाद एक बार फिर से गोविंदा और उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक खुद गोविंदा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।