BREAKING:
August 08 2026 07:25 pm

सावन का दूसरा सोमवार 2026: अपनों को भेजें शिव भक्ति से सराबोर ये 10 खूबसूरत संदेश और शायरी, महक उठेगा दिन

Post

पवित्र सावन के महीने में चारों तरफ भगवान शिव की भक्ति का एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। गली-मोहल्लों से लेकर शिवालयों तक हर तरफ 'हर हर महादेव' के जयकारे गूंजते हैं और चारों ओर आस्था का रंग बिखर जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेष रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार का धार्मिक दृष्टि से बहुत बड़ा महत्व होता है। इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर लोग भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सावन के इस खूबसूरत पर्व पर यदि आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए यूनीक और प्यारे संदेश भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं सावन के रंग में रंगे 10 बेहतरीन संदेश और शायरी।

सावन के दूसरे सोमवार पर अपनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं और शायरी

सावन का दूसरा सोमवार खुशियां ले आए, शिवजी की कृपा से हर मुश्किल दूर हो जाए, भगवान करें बनी रहे आपके चेहरे की मुस्कान, महादेव का हाथ हमेशा आपके सिर पर रहे।

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवजी से यही दुआ है, आप और आपके अपनों का साथ हमेशा बना रहे, घर में प्यार बना रहे और भगवान हर परेशानी को दूर करें, सावन के दूसरे सोमवार की ढेर सारी बधाई।

सावन सोमवार पर शिवजी से बस इतनी सी दुआ है, आप और आपके अपने हमेशा खुश और स्वस्थ रहें, घर में प्यार बना रहे और हर परेशानी भोलेनाथ दूर कर दें, हर हर महादेव।

जिसका हाथ महादेव थाम लेते हैं, उसकी मुश्किलें भी कम हो जाती हैं, शिवजी आपको हमेशा सही रास्ता दिखाएं और आपका हाथ थामकर रखें, हैप्पी सावन सोमवार 2026।

ना बड़ी-बड़ी खुशियों की मांग है, ना किसी भी चीज का लालच, बस बना रहे शिवजी का आशीर्वाद, और कभी ना छूटे महादेव का साथ।

सावन की ठंडी फुहार हो, जुबान पर बस शिवजी का नाम हो, भोलेनाथ की कृपा से आपका हर दिन खुशियों से भरा हो, सावन सोमवार की शुभकामनाएं।

भोलेनाथ से आज यही मांगा है, आपकी जिंदगी में उनका ही साया हो, जो भी परेशानियां आ रही हैं इस मोड़ पर, शिवजी के आशीर्वाद से बदल जाए हर काया, आपकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हों, हैप्पी सावन 2026।

महादेव आपके घर में लाएं सुख-शांति, परिवार के सभी लोग रहें स्वस्थ, रिश्तों में हमेशा बना रहे प्यार और हर मुश्किल का हल मिलता रहे, सावन सोमवार पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो।

इस सावन सोमवार पर हर परेशानी हो जाए आसान, बनते जाएं आपके अब तक रुके हुए सभी काम, जो चीज की आपने है दिल से चाहत, महादेव अब उसे आपके करीब ले आएं।

सावन का दूसरा सोमवार लाया है खुशियां हजार, महादेव के चरणों में सारी चिंता अब होगी पार, हैप्पी सावन सेकंड मंडे।