Revealed in Supreme Court : केंद्र ने बताया क्यों ऑनलाइन मनी गेम्स पर लगाया गया बैन
- by Priyanka Tiwari
- 2025-11-26 15:05:00
India News Live,Digital Desk : हाल ही में केंद्र सरकार ने ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। कई लोग इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, और अब सरकार ने अदालत में अपनी वजह साफ की है।
सरकार का कहना
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को केंद्र ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को फंडिंग दी जा सकती है। सरकार के अनुसार, यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा है।
सरकार ने हलफनामा में बताया कि कई सबूत मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म छोटे देशों से ऑपरेट होते हैं, और फर्जी खातों के जरिए भारत से पैसा गलत तरीके से बाहर भेजा जाता है।
कानूनी कदम
ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने के लिए सरकार ने “Promotion and Regulation of Online Gaming Act” पेश किया है। यह कानून राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में लाया गया था, लेकिन अभी तक इसे अधिसूचित नहीं किया गया है।
सरकार का मानना है कि ऑनलाइन गेमिंग पर कानूनी ढांचा और पाबंदी राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए जरूरी है।