BREAKING:
July 17 2026 06:00 am

Rajghat bridge repair : केवल पैदल और दोपहिया वाहनों को अनुमति, अन्य वाहन रूट बदले

Post

India News Live,Digital Desk : राजघाट पुल की मरम्मत के कारण नमो घाट से पड़ाव चौराहे और पड़ाव चौराहे से नमो घाट तक केवल पैदल और दोपहिया वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
तीन-पहिया और चार-पहिया वाहनों समेत अन्य वाहनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। यह व्यवस्था शनिवार से 13 जनवरी तक लागू रहेगी।

विशेष अनुमति केवल स्कूल बसों को दी गई है। स्कूल बसें नमो घाट से पड़ाव की ओर सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और पड़ाव से नमो घाट की ओर दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित समय पर चल सकेंगी।

ट्रायल और सुरक्षा व्यवस्था

शुक्रवार को इस नई व्यवस्था का ट्रायल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रामनगर की ओर से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, चार-पहिया वाहन, एंबुलेंस और स्कूल बसें सामने घाट पुल से गुजरेंगी।
ट्रॉमा सेंटर चौराहे और मालवीय चौराहे पर बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने के लिए विश्वसुंदरी पुल और डाफी टोल प्लाजा के बीच लौटूबीर अंडरपास पर जर्सी बैरियर लगाया जाएगा। इससे बीएचयू और ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों को जाम से राहत मिलेगी।

मालवाहक और बसों के रूट

चंदौली से वाराणसी और वाराणसी से चंदौली आने-जाने वाले हल्के और भारी मालवाहक वाहन तथा बसें रामनगर चौराहे → टेंगरामोड़ → विश्वसुंदरी पुल → डाफी टोल प्लाजा → अमरा अखरी/मोहन सराय तथा चंदौली/पंचपेडवा रिंग रोड से शहर में प्रवेश और निकासी करेंगी।

यातायात निगरानी

स्कूल बसों के संचालन के दौरान कोतवाली सर्किल प्रभारी धनंजय सिंह, रामनगर सर्किल प्रभारी पंकज तिवारी और लंका सर्किल प्रभारी कृष्ण प्रताप यादव मौके पर मौजूद रहकर यातायात का संचालन सुनिश्चित करेंगे।