अब अपना खुद का Google Doodle बनाएं – जानें कैसे करें कस्टमाइजेशन

Post

India News Live,Digital Desk : पिछले कई सालों से Google Doodle इंटरनेट यूजर्स के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। जब 1998 में पहला Doodle 'आउट ऑफ ऑफिस' संदेश के तौर पर लॉन्च किया गया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह एक दिन Google की पहचान बन जाएगा। समय के साथ-साथ Google ने इसे एक रचनात्मक परंपरा बना दिया है, जिसमें खास दिनों, त्योहारों, ऐतिहासिक घटनाओं और मशहूर हस्तियों को कलात्मक तरीके से दर्शाया जाता है।

Google Doodle क्या करता है? 
Google Doodle सिर्फ़ वैश्विक इवेंट ही नहीं है, बल्कि स्थानीय महत्व की घटनाओं को भी दर्शाता है। हर डूडल हर देश में नहीं दिखाई देता, बल्कि इसे कुछ खास क्षेत्रों के लिए बनाया जाता है जिसे एक समर्पित टीम तैयार करती है। इसके साथ ही, Google उपयोगकर्ताओं को ईमेल के ज़रिए अपने डूडल आइडिया भेजने की सुविधा भी देता है।

अब बात करते हैं सबसे दिलचस्प फीचर की। अगर आप चाहें तो अपने नाम और पसंद के हिसाब से Google Chrome ब्राउज़र पर अपने Google Doodle को पर्सनलाइज़ भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक आसान स्टेप फॉलो करना होगा:

Google Doodle को अपने नाम से कैसे कस्टमाइज़ करें - 
सबसे पहले Google Chrome खोलें और सर्च बार में "Chrome Extensions" टाइप करें।
सर्च रिजल्ट में दिखने वाले Chrome Web Store लिंक पर क्लिक करें।
अब वेब स्टोर सर्च बार में "My Doodle" टाइप करें।
दिखने वाले एक्सटेंशन पर "Add to Chrome" पर क्लिक करें और फिर "Add Extension" से कन्फर्म करें।
एक्सटेंशन जुड़ते ही आपको ब्राउजर में सबसे ऊपर इसका आइकन दिखाई देगा।
इस आइकन पर क्लिक करें और "My Doodle" ऑप्शन चुनें।
अब आप इसमें अपना नाम या कोई पसंदीदा टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं। अगर आप कोई इमेज इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Image टैब पर जाएं और उसका URL डालें।
आप चाहें तो अपनी स्क्रीन पर टाइम/क्लॉक भी सेट कर सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने नाम और स्टाइल में अपने Google होमपेज को बेहद खास बना सकते हैं।