New year, new phone : जनवरी में लॉन्च होंगे ये हाई-टेक मोबाइल
India News Live,Digital Desk : स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए साल 2026 की शुरुआत शानदार रहने वाली है, क्योंकि जनवरी में कई हाई-टेक मोबाइल लॉन्च होने वाले हैं। कंपनियां नए साल की शुरुआत से ही बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के डिवाइस लॉन्च करना शुरू कर देंगी। इसलिए, अगर आप नए साल में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कई नए विकल्प मौजूद होंगे। आइए जनवरी में लॉन्च होने वाले फोनों पर एक नज़र डालते हैं।
चीनी कंपनी Xiaomi अपनी Redmi Note सीरीज को फिर से लॉन्च कर रही है। Redmi
Note 15 को 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। साथ ही, इसमें Snapdragon 6th Gen 3 प्रोसेसर और 108MP का मुख्य कैमरा होने की भी संभावना है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹25,000 हो सकती है।
ओप्पो रेनो 15 सीरीज़
चीन में लॉन्च हो चुकी है और भारत में 8 जनवरी को लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें तीन मॉडल शामिल होंगे: ओप्पो रेनो 15, रेनो 15 प्रो और रेनो 15 प्रो मिनी। इस सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹40,000 होने की उम्मीद है। तीनों फोन नवीनतम फीचर्स से लैस होंगे।
Vivo X300 FE
हाल ही में एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे अनुमान है कि यह जनवरी के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.31 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले होगा और यह Android 16 पर चलेगा। इसमें पीछे की तरफ 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 50MP का लेंस होगा। कीमत अभी तक घोषित नहीं की गई है।
Vivo V70 को
भारत में लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है और ऐसी अटकलें हैं कि इसे जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। 6.5 इंच डिस्प्ले वाला यह फोन 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹45,000 होने की उम्मीद है।