BREAKING:
July 26 2026 12:31 am

New investment opportunity : उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में खुलेंगे इन्वेस्ट यूपी ऑफिस

Post

India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में निवेश को और प्रभावी बनाने के लिए बड़ी पहल की है। अब इन्वेस्ट यूपी के पांच प्रमुख शहरों में सैटेलाइट कार्यालय खोले जाएंगे, जो अलग-अलग उद्योगों में निवेश आकर्षित करने का काम करेंगे।

मुंबई कार्यालय
मुंबई ऑफिस मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक और ईएसजी (पर्यावरण और सामाजिक शासन) फंड को राज्य में लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

बेंगलुरू कार्यालय
बेंगलुरू ऑफिस का फोकस ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और डीपटेक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना होगा।

हैदराबाद कार्यालय
हैदराबाद ऑफिस फार्मा, हेल्थटेक और डेटा सेंटर जैसी उद्योगों में निवेश को आमंत्रित करेगा।

चेन्नई कार्यालय
चेन्नई ऑफिस ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और हार्डवेयर निर्माण उद्योग में निवेश बढ़ाने की कोशिश करेगा।

नई दिल्ली कार्यालय
नई दिल्ली ऑफिस एशियाई और यूरोपीय संघ के बाजारों में उत्तर प्रदेश के निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन को मंजूरी दी है। इसके बाद सरकार ने इन पांच शहरों में सैटेलाइट कार्यालय खोलने की रणनीति बनाई है।

हर कार्यालय में एक महाप्रबंधक, एक सहायक महाप्रबंधक, दो उद्यमी मित्र और अन्य कर्मचारी नियुक्त होंगे। इन सभी कार्यालयों के संचालन के लिए वार्षिक लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Tags:

उत्तर प्रदेश निवेश इन्वेस्ट यूपी सैटेलाइट कार्यालय यूपी में निवेश वित्तीय सेवाएं यूपी बेंगलुरू निवेश हैदराबाद निवेश चेन्नई निवेश नई दिल्ली निवेश निवेश बढ़ाने की योजना इलेक्ट्रिक वाहन यूपी फार्मा उद्योग यूपी डेटा सेंटर यूपी हेल्थटेक यूपी ऑटोमोटिव उद्योग यूपी टेक्सटाइल उद्योग यूपी हार्डवेयर निर्माण यूपी ईएसजी फंड फिनटेक यूपी निवेश अवसर उद्योग निवेश यूपी निवेश आकर्षित करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश रणनीति यूपी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर एयरोस्पेस निवेश सेमीकंडक्टर उद्योग यूपी राज्य निवेश निवेश नीति यूपी निवेश योजना 2025 निवेश केंद्र यूपी निवेश बढ़ाने के उपाय यूपी निवेश समाचार निवेश रिपोर्ट यूपी निवेश आकर्षण उद्योग मित्र महाप्रबंधक सहायक महाप्रबंधक निवेश प्रोत्साहन निवेश अवसर यूपी निवेश योजना निवेश योजना सरकार निवेश नीति Uttar Pradesh investment Invest UP satellite office investment in UP financial services UP Bangalore investment Hyderabad investment Chennai investment New Delhi investment investment promotion electric vehicle UP pharma industry UP data center UP healthtech UP automotive industry UP textile industry UP hardware manufacturing UP ESG fund fintech UP investment opportunity industrial investment UP attract investment CM Yogi Adityanath investment strategy UP global capability center aerospace investment semiconductor industry UP State Investment investment policy UP investment growth plan investment center UP ways to boost investment UP investment news investment report UP Investment Attraction business mentors general manager assistant general manager investment encouragement investment prospects UP investment scheme government investment plan Investment Policy