National Film Awards 2025 : शाहरुख, रानी और मोहनलाल के नाम बड़े सम्मान, लाइव देखिए दिल्ली से सीधा प्रसारण
India News Live,Digital Desk : आज, 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों के फिल्मी सितारों को सम्मानित करेंगी। विजेताओं की सूची पहले ही सरकार द्वारा घोषित की जा चुकी है, जिसमें शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी और साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण
इस साल का समारोह डीडी न्यूज़ चैनल पर दोपहर 3 बजे लाइव प्रसारित होगा। इसे आप डीडी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। समारोह में विजेताओं को एक-एक कर पुरस्कार दिए जाएंगे और वे रेड कार्पेट पर अपने पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
कोविड-19 महामारी के कारण यह पुरस्कार दो साल की देरी से दिए जा रहे हैं। विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त 2025 को कर दी गई थी, जिससे फिल्म प्रेमियों में उत्साह और बढ़ गया है।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में इस पुरस्कार की घोषणा हुई, और उनके प्रशंसक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
प्रमुख विजेताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कथाहल
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक: पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव (जवान के “चलेया” के लिए)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: द केरल स्टोरी
विशेष उल्लेख: एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम.आर. राजकृष्णन
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर: सैम बहादुर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन: एनिमल (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सर्वश्रेष्ठ तमिल फीचर फिल्म: पार्किंग
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश