Meta ने लॉन्च किया AI Voice Translation Tool, अब Facebook-Instagram Reels होंगी और मजेदार
India News Live,Digital Desk : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स देखना अब और भी मज़ेदार हो जाएगा। इसके लिए फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बेहतरीन फीचर लॉन्च किया है। दरअसल, मेटा ने दुनिया भर के क्रिएटर्स के लिए अपना AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल रोलआउट कर दिया है। इसे फिलहाल अंग्रेजी और स्पेनिश में लॉन्च किया गया है और आने वाले दिनों में इसमें और भाषाएँ जोड़ी जाएँगी। यह पूरी तरह से मुफ़्त है और क्रिएटर्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
कैसे काम करेगा यह टूल?
मेटा ने बताया कि इस टूल को इनेबल करने के बाद, अब यह रील की भाषा को अपने आप अंग्रेजी और स्पेनिश में डब कर सकता है। यह न केवल भाषा का अनुवाद करेगा, बल्कि लिप सिंक भी करेगा। इसकी मदद से क्रिएटर्स को दूसरी भाषाओं में दर्शकों तक पहुँचने की सुविधा भी मिलेगी और वे अपने कंटेंट को नए लोगों तक पहुँचा सकेंगे। साथ ही, यह फीचर क्रिएटर्स के कैप्शन, बायो और सबटाइटल्स को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकेगा। क्रिएटर्स को अब इन कामों के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन की मदद नहीं लेनी पड़ेगी।
मेटा का कहना है कि यह टूल सिर्फ़ भाषा का अनुवाद करेगा। यह क्रिएटर्स के लहजे, उनकी शैली और मूल सामग्री के इरादे से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। इस AI सिस्टम को इस तरह प्रशिक्षित किया गया है कि यह क्रिएटर्स की मूल आवाज़ और लहजे को
दर्शकों तक पहुँचाए।
टूल को कैसे इनेबल करें?
अगर आप क्रिएटर हैं, तो आपको इसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह जानना भी ज़रूरी है। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए, आपको रील पब्लिश करने से पहले "मेटा एआई के साथ अपनी आवाज़ ट्रांसलेट करें" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको लिप सिंक इनेबल करने का विकल्प भी दिखाई देगा। इन्हें इनेबल करने के बाद, आप रील शेयर कर सकते हैं। फ़िलहाल, यह टूल उस रील का अंग्रेज़ी या स्पेनिश में अनुवाद कर सकता है।