BREAKING:
July 27 2026 07:18 am

भारत ने पांच साल बाद फिर खोला दरवाज़ा, चीनी पर्यटकों को मिलेगा वीज़ा

Post

India News Live,Digital Desk : भारत और चीन के बीच लंबे समय से ठहरी हुई पर्यटक आवाजाही को अब नई रफ्तार मिलने वाली है। भारत सरकार ने फैसला लिया है कि वह 24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिकों को पर्यटक वीज़ा जारी करना फिर से शुरू करेगी। यह फैसला करीब पांच साल बाद आया है, जब कोविड-19 महामारी के कारण सभी विदेशी पर्यटक वीज़ा मार्च 2020 में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए थे।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस अहम फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब चीन के नागरिक भी भारत की ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक स्थलों और विविधताओं से भरे शहरों का दौरा कर सकेंगे।

कोविड के बाद की यह वीज़ा बहाली न केवल भारत-चीन के बीच पर्यटन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को भी मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि अन्य देशों के लिए भारत पहले ही वीज़ा सेवाएं बहाल कर चुका है, लेकिन चीन के नागरिकों के लिए यह सेवा अभी तक स्थगित थी।