Ind vs Aus 2nd T20 : बेन ऑस्टिन को भावुक श्रद्धांजलि, भारत की खराब शुरुआत से मैच में बढ़त ऑस्ट्रेलिया के पास
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-31 15:22:00
India News Live,Digital Desk : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले की शुरुआत भावनाओं से भरे माहौल में हुई। दोनों टीमों ने युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधी और मैदान पर एक मिनट का मौन रखा।
17 साल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन ऑस्टिन का हाल ही में एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया था। मेलबर्न में प्रैक्टिस के दौरान गेंद उनके सिर और गर्दन पर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मैच से पहले उनकी टोपी को मैदान पर एक पोडियम पर रखकर सम्मानित किया गया। पूरा स्टेडियम उस पल भावनाओं से भर गया।
???????? ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है — जोश फिलिप की जगह मैट शॉर्ट को शामिल किया गया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
???????? भारत की कमजोर शुरुआत, पावरप्ले में चार विकेट आउट
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत निराशाजनक रही।
शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट हुए, गेंदबाज थे जोश हेजलवुड।
इसके बाद नाथन एलिस ने संजू सैमसन (2) को एलबीडब्ल्यू किया।
हेजलवुड ने एक बार फिर हमला किया और सूर्यकुमार यादव (1) को विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया।
कुछ ही देर बाद तिलक वर्मा भी हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए।
भारत ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए, जिससे टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई।
बेन ऑस्टिन की याद में भावुक पल
दोनों टीमों के खिलाड़ी जब एक लाइन में खड़े होकर मौन रखे हुए थे, तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। क्रिकेट जगत में बेन की इस असमय मौत से शोक की लहर है। उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर भी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।