थिएटर्स में आते ही चर्चा में ‘इक्कीस’, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
India News Live,Digital Desk : श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ आखिरकार 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले यह फिल्म दिसंबर में आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। नए साल के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म की रिलीज को अभी एक ही दिन हुआ है, लेकिन इसके ओटीटी प्रीमियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि ‘इक्कीस’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देखी जा सकेगी।
थिएटर के बाद ओटीटी का इंतजार
आज के दौर में ज्यादातर फिल्में थिएटर्स में रिलीज के कुछ ही हफ्तों बाद ओटीटी पर दस्तक दे देती हैं। कुछ फिल्मों को एक महीने के भीतर स्ट्रीम कर दिया जाता है, तो कुछ के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ‘इक्कीस’ भी ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जिसे ओटीटी पर आने में थोड़ा वक्त लगेगा।
कब और कहां देखें ‘इक्कीस’?
अगर आप इसे जनवरी या फरवरी में ओटीटी पर देखने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इक्कीस’ मार्च 2026 में ओटीटी पर रिलीज होगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म पहले रेंट पर स्ट्रीम की जाएगी और इसके बाद सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। ‘इक्कीस’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।
रेंट पर रिलीज: 12 मार्च 2026
सब्सक्राइबर्स के लिए स्ट्रीमिंग: 26 मार्च 2026
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत?
नए साल के मौके पर जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं उसके बीच भी ‘इक्कीस’ ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अगस्त्य नंदा स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्मों में गिनी जा रही ‘इक्कीस’ के लिए ओपनिंग डे तो मजबूत रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वीकेंड पर फिल्म दर्शकों को कितना आकर्षित कर पाती है।