बिना इंटरनेट और सिम के भी करें चैटिंग, जैक डोर्सी का नया ऐप व्हाट्सएप को दे सकता है कड़ी टक्कर

Post

India News Live,Digital Desk : व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इसके 295 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं। मेटा के इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का क्रेज जल्द ही खत्म हो सकता है। ट्विटर (अब एक्स) के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने एक ऐसा मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है जिसके इस्तेमाल के लिए इंटरनेट या सिम कार्ड की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, यह ऐप व्हाट्सएप की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर के साथ आता है, यानी इस पर बातचीत सिर्फ दो लोगों के बीच ही होगी।

बिटचैट मैसेजिंग ऐप को 
जैक डोर्सी ने ऑफलाइन चैटिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ़ ब्लूटूथ कनेक्शन की ज़रूरत होती है। ब्लूटूथ मेश नेटवर्क का इस्तेमाल करके इस ऐप के ज़रिए चैटिंग की जा सकती है। यूज़र्स इसके ज़रिए एक-दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं। ये मैसेज पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड होते हैं। इस इंस्टेंट ऑफलाइन चैटिंग ऐप में चैटिंग के लिए ग्रुप बनाने से लेकर अस्थायी मैसेज भेजने जैसे फ़ीचर भी हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी पहचान छिपाकर भी इस ऐप के ज़रिए चैट कर सकते हैं। याहू मैसेंजर की तरह इसमें चैट रूम भी मिलेंगे, जो पूरी तरह से पासवर्ड से सुरक्षित होंगे।

चैट स्टोर नहीं होगी 
BitChat ऐप की खास बात यह है कि इसमें आपकी बातचीत स्टोर नहीं होती और इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी कॉन्टैक्ट की ज़रूरत नहीं होती। आप बिना किसी पहचान के किसी से भी रैंडम तरीके से बात कर सकते हैं। यह ऐप खासकर उन जगहों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जहाँ इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट न होने पर भी, आपात स्थिति में आस-पास के लोगों से इस ऐप के ज़रिए संपर्क किया जा सकता है।

यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित कहा जा सकता है क्योंकि इसमें चैट स्टोर नहीं होतीं और पहचान उजागर नहीं होती। यूज़र्स की प्राइवेसी लीक होने का ख़तरा बहुत कम है। अभी यह पता नहीं चला है कि यह ऐप भारत में कब रोलआउट होगा।

यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित कहा जा सकता है क्योंकि इसमें चैट स्टोर नहीं होतीं और पहचान उजागर नहीं होती। यूज़र्स की प्राइवेसी लीक होने का ख़तरा बहुत कम है। अभी यह पता नहीं चला है कि यह ऐप भारत में कब रोलआउट होगा।