Celebration of sports : सात जिलों में आयोजित होंगे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले

Post

India News Live,Digital Desk : प्रदेश एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभाओं को दिखाने का मंच बनने जा रहा है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी प्रदेश करेगा। ये प्रतियोगिताएं 11 नवंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित होंगी, जिसमें हर राज्य से बालक-बालिका खिलाड़ी और उनके कोच हिस्सा लेंगे।

पिछले साल प्रदेश को “बेस्ट आर्गेनाइजिंग यूनिट” का खिताब मिला था। इस बार भी आयोजन को सफल बनाने की पूरी तैयारी चल रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन सात जिलों में किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 11 से 15 नवंबर – बरेली, राजकीय इंटर कालेज: वॉलीबॉल
  • 17 से 21 नवंबर – गोरखपुर, वीर बहादुर स्पोर्ट्स कालेज: कुश्ती (ग्रीको रोमन)
  • 19 से 21 नवंबर – वाराणसी, डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल: तीरंदाजी
  • 8 से 12 दिसंबर – बलिया, वीर लॉरिक स्टेडियम: कुश्ती (फ्री स्टाइल)
  • 13 से 17 दिसंबर – लखनऊ, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज: एथलेटिक्स
  • 16 से 21 दिसंबर – सहारनपुर, डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम: कुराश जैकेट कुश्ती
  • 20 से 24 दिसंबर – अयोध्या, डा. भीमराव अंबेडकर राज्य केंद्र संस्थान: खो-खो

इस वर्ष प्रतियोगिताओं में कुराश जैकेट कुश्ती को भी शामिल किया गया है। सभी मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच होंगे।

डा. महेंद्र देव ने कहा कि प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए सभी संयुक्त निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि आयोजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Tags:

राष्ट्रीय विद्यालयी खेल बालक बालिका खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन इंडिया SGFI प्रतियोगिता 69वीं राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल प्रतियोगिता कुश्ती मुकाबला एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीरंदाजी कुश्ती फ्री स्टाइल कुराश जैकेट कुश्ती खो-खो अंडर 14 खेल अंडर 17 खेल अंडर 19 खेल बेस्ट आर्गेनाइजिंग यूनिट राष्ट्रीय खेल आयोजन बालक खिलाड़ी स्कूल स्पोर्ट्स इंडिया खेल महोत्सव खेल आयोजन 2025 वाराणसी खेल लखनऊ एथलेटिक्स बलिया स्टेडियम खेल गोरखपुर कुश्ती सहारनपुर खेल अयोध्या खेल बरेली वॉलीबॉल राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता India school games SGFI India wrestling competition India archery competition athletics tournament India under 14 sports India under 17 sports India under 19 sports India national level sports India kho-kho tournament India best organizing unit award sports festival India volleyball tournament India freestyle wrestling India kurash jacket wrestling India Indian school sports events school sports championship sports coaching India national student games