Bigg Boss 19 : अशनूर कौर और मालती चाहर के बीच बढ़ी लड़ाई, घर का माहौल हुआ गरम

Post

India News Live,Digital Desk : बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) के फिनाले के नजदीक आते ही घर का माहौल और तनावपूर्ण होता जा रहा है। हाल ही में अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और मालती चाहर (Malti Chahar) के बीच दोस्ती में दरार आ गई है और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

इस अनबन की शुरुआत गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के कारण हुई। किचन एरिया में बैठे गौरव ने मालती से पूछा,
"मुझसे इतनी नफरत क्यों?"

इसी बीच अशनूर ने इंटरवीन करते हुए कहा,
"कैसी नफरत? थोड़ी नफरत है। और यह स्टेटमेंट देकर मुकर गई।"
अशनूर ने मालती का डबल फेस प्वॉइंट आउट किया। मालती ने जवाब दिया,
"डबल फेस पता है किसे कहते हैं?"
अशनूर ने रिप्लाई किया,
"दोगलापन।"

अशनूर ने मालती को ढोंगी कहा

झगड़े के दौरान मालती ने कहा कि अभिषेक बजाज से आप और उन्हें “तुम” बोलना दोगलापन है। इस पर अशनूर ने जवाब दिया कि ये वही वीक कंटेस्टेंट्स हैं जो आपस की लड़ाई में दूसरों को लाते हैं।

मालती ने कहा कि वह खुद को डिफेंड नहीं कर पाएंगी। तब अशनूर ने कहा,
"मैं सब डिफेंड कर लूंगी। बोलो तो सही। कुछ है थोड़ी बोलने के लिए।"
मालती ने कहा,
"क्या मेरा गेम दिख रहा है? सब दिखता है। मुझे अभी भी दिख रहा है, पहले भी दिख रहा था।"

इसके बाद मालती ने कहा कि वह अशनूर को बच्चा मानती हैं और उनके सामने उसी तरह बिहेव करेंगी। लेकिन अशनूर बार-बार उन्हें एक्सपोज करने के लिए कहती रही। अंत में अशनूर ने मालती को ढोंगी तक कह दिया।