BREAKING:
October 23 2026 02:35 pm

एम्स ट्रॉमा सेंटर में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Post

India News Live,Digital Desk : दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर करीब 3:34 बजे ट्रॉमा सेंटर के इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देख तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

दमकल विभाग ने बिना देरी किए मौके पर आठ फायर टेंडर भेजे। आग पर काबू पाने के लिए टीम ने तत्परता दिखाई और करीब 3:55 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। फायर डिपार्टमेंट आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।