BREAKING:
July 19 2026 08:54 am

श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर भड़के पिता, कहा– आईपीएल में कप्तानी और प्रदर्शन के बाद भी क्यों नहीं मिली जगह

Post

India News Live,Digital Desk : बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद एशिया कप की टीम से बाहर किए जाने पर श्रेयस अय्यर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस फैसले ने न केवल क्रिकेट फैंस बल्कि कई पूर्व दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। अब श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर ने इस मामले पर खुलकर अपनी नाराज़गी जताई है और बीसीसीआई से सवाल पूछा है।

संतोष अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर उनके बेटे को टीम इंडिया की टी20 स्क्वॉड में जगह पाने के लिए और क्या करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “श्रेयस पिछले कई सालों से आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चाहे दिल्ली कैपिटल्स हो, कोलकाता नाइट राइडर्स या फिर पंजाब किंग्स—उन्होंने सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कप्तान के रूप में भी टीम को मजबूत किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि श्रेयस ने 2024 में केकेआर को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई और इस साल पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुँचाया। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। संतोष अय्यर बोले, “श्रेयस कभी किसी पर आरोप नहीं लगाते। वह शांत रहते हैं, लेकिन अंदर से निराश ज़रूर होते हैं। वे सिर्फ इतना कहते हैं कि शायद किस्मत में यही लिखा था। मैं यह नहीं कहता कि उन्हें कप्तान बना देना चाहिए था, लेकिन टीम में शामिल तो किया जाना ही चाहिए था।”

गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने भी सवाल उठाते हुए कहा था कि श्रेयस को 20 सदस्यीय टीम में जगह क्यों नहीं दी गई, जबकि रिज़र्व खिलाड़ियों में भी उनका नाम शामिल नहीं था।