जब शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी 'बर्बादी' की चेतावनी: रैपर ने खोले अपने ड्रग्स के दौर के राज

Post

India News Live,Digital Desk : 2012 का वो दौर जब हनी सिंह का नाम हर जुबां पर था। उनके गानों की धुन पर पूरा देश थिरकता था, लेकिन शोहरत के उस शिखर पर हनी सिंह अपनी ही एक अलग दुनिया में खो गए थे। हाल ही में एक पॉडकास्ट (ABtalks) में रैपर ने अपने जीवन के उस सबसे काले अध्याय को याद किया, जब वे नशे की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उस दौर में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने उन्हें सही राह दिखाने की कोशिश की थी।

"मैं खुद को भगवान समझ बैठा था"

हनी सिंह ने बिना किसी लाग-लपेट के स्वीकार किया कि उस समय सफलता और पैसे ने उनके सिर पर चढ़कर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "2013-14 में मैं अपने करियर के चरम पर था, लेकिन मैं होश में नहीं था। मेरी सोच पूरी तरह से शैतानी हो गई थी। मुझे लगता था कि जो कुछ भी हो रहा है, वो सिर्फ मेरी वजह से है। मैं खुद को भगवान समझने लगा था और लोगों का अनादर करने लगा था। मुझे अपना वह रूप आज भी पसंद नहीं है।"

शाहरुख और अक्षय ने दी थी नसीहत

हनी सिंह ने साफ किया कि उनकी बर्बादी के लिए इंडस्ट्री को दोष देना गलत है। इसके विपरीत, उन्हें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने और उन्हें करीब से देखने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि ये सुपरस्टार्स बेहद सीधे और जमीन से जुड़े लोग हैं।

हनी सिंह ने भावुक होते हुए कहा, "शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने मुझे बार-बार चेताया था। शाहरुख खान ने मुझे कई बार समझाया था कि जिस रास्ते पर मैं चल रहा हूं, वह तुम्हें पूरी तरह बर्बाद और खत्म कर देगा।"

कैसे शुरू हुआ रिकवरी का सफर?

साल 2017 में जब हनी सिंह एक टूर के बीच में पूरी तरह टूट गए, तब उन्हें अहसास हुआ कि अब रुकना होगा। नशे की लत छोड़कर वे दिल्ली लौट आए और डॉक्टरों तथा थेरेपिस्ट्स की एक ग्लोबल टीम की मदद से उन्होंने रिकवरी शुरू की। बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते हुए उन्होंने न केवल उस कठिन दौर को पार किया, बल्कि खुद को नई दिशा दी।

आज हनी सिंह का यह खुलासा युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है कि सफलता का नशा किस तरह से इंसान के करियर और निजी जीवन को तहस-नहस कर सकता है। बड़े सितारों की वो चेतावनी न केवल उनकी फिक्र को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि चमक-धमक भरी दुनिया के पीछे का सच कितना गहरा होता है।