BREAKING:
July 30 2026 05:44 am

27 जुलाई से शनि चलेंगे उलटी चाल: 138 दिनों तक मचेगी हलचल, साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने को तुरंत कर लें ये उपाय

Post

नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनिदेव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 27 जुलाई 2026 से शनिदेव वक्री यानी उलटी चाल चलना शुरू करेंगे, जो 11 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। लगभग 138 दिनों की इस वक्री अवधि के दौरान शनि का प्रभाव सभी राशियों पर बेहद शक्तिशाली और गहरा रहेगा।

वर्तमान में कुंभ, मेष और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। ऐसे में शनि के वक्री रहने के दौरान विशेष उपाय करके इनके नकारात्मक प्रभाव और कष्टों से बचा जा सकता है।

शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत दिलाने वाले अचूक उपाय

पीपल और शमी की पूजा: शनिवार को पीपल और शमी के पेड़ में जल चढ़ाएं। शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाएं।

दान-पुण्य का महत्व: शनिवार के दिन काले तिल, काले उड़द की दाल, सरसों का तेल और काले वस्त्रों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराएं।

मंत्र जाप और पाठ: रोजाना 'ॐ शं शनिश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके अलावा हनुमान चालीसा, शनि चालीसा, सुंदरकांड, शिव चालीसा और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए इस दौरान अनुशासन का पालन करें। अपने घर व ऑफिस के कर्मचारियों, सफाईकर्मियों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार न करें, अन्यथा शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।