बार-बार रसोई में चीजें गिर रही हैं? ये हो सकता है वास्तु दोष
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-16 17:17:00
India News Live,Digital Desk : रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें देवी अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Kitchen) में रसोई से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। कभी-कभी रसोई में खाना बनाते समय चीजें गिरना सामान्य लगता है, लेकिन अगर ये घटना बार-बार हो रही है, तो यह वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है।
नमक गिरना – धन व आर्थिक स्थिति पर असर
नमक भोजन का अनिवार्य हिस्सा है और इसे शुक्र और चंद्रमा ग्रह से जोड़ा जाता है। यदि रसोई में बार-बार नमक गिरता है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आर्थिक तंगी, धन की हानि या नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
उपाय:
शुक्रवार को सफेद वस्तुएँ दान करें।
गिरे हुए नमक को पैर से न छुएँ।
नमक की जगह को पानी में घुले नमक से पोंछें।
सरसों का तेल गिरना – कार्यों में बाधा
यदि सरसों का तेल बार-बार गिरता है, तो इसे शनि दोष या कार्यों में रुकावट के संकेत के रूप में देखा जाता है।
उपाय:
गिरा हुआ तेल पर थोड़ा आटा छिड़कें और बाद में किसी जानवर को खिला दें।
शनिवार को शनि देव को तेल अर्पित करें और किसी पात्र में सरसों का तेल दान करें।
दूध गिरना – परिवार में सुख-समृद्धि पर असर
दूध का बार-बार उबलकर गिरना आम बात लग सकता है, लेकिन यदि यह लगातार हो रहा है, तो इसे चंद्र दोष और अन्नपूर्णा देवी की नाराजगी के रूप में देखा जाता है।
उपाय:
शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ और चंद्र देव को जल अर्पित करें।
गाय को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।
चावल या पका हुआ खाना गिरना – घर में तनाव
रसोई में चावल या पका हुआ खाना बार-बार गिरने पर इसे घर में झगड़े और तनाव बढ़ने का संकेत माना जाता है।
उपाय:
गिरे हुए सामान को तुरंत साफ करें।
स्थान को नमक-नींबू के पानी से पोंछें।
मंदिर जाकर गरीबों को भोजन करवाएं और प्रसाद वितरण करें।