रील में सुपरहीरो, रियल में बॉक्स ऑफिस का बादशाह: भारत में 'सुपरमैन' का जलवा

Post

India News Live,Digital Desk : हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों को लेकर भारत में हमेशा से खास दीवानगी रही है और इस बार भी वही हुआ है। डीसी कॉमिक्स की लेटेस्ट फिल्म सुपरमैन, जो 11 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई, भारत में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में सुपरमैन का किरदार निभा रहे हैं डेविड कोरेन्सवेट, और उनकी एक्टिंग को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं।

पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर छाया सुपरमैन
भारत में इस फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही करीब 25.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। पहले दिन 7 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन 9-9 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की।

बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
जहां एक तरफ विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां बॉक्स ऑफिस पर महज़ 1 करोड़ के ऊपर पहुंच पाई है, वहीं मलिक ने करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सुपरमैन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में कमाई का तूफान
सिर्फ भारत ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी सुपरमैन कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। तीन दिनों के अंदर फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।

डेविड कोरेन्सवेट के साथ इस फिल्म में रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस होल्ट और एडी गैथगी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आ रहे हैं।