सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी A17 5G – एआई फीचर्स और नो-शेक कैमरे के साथ

Post

सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी A17 5G – एआई फीचर्स और नो-शेक कैमरे के साथ

 

गुरुग्राम, 2 सितंबर 2025 – सैमसंग ने भारत में अपना सबसे किफायती एआई स्मार्टफोन गैलेक्सी A17 5G लॉन्च किया है। यह सिर्फ 7.5 mm पतला और 192 ग्राम हल्का है, जो इसे अपने सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश और स्लिम फोन बनाता है।

गैलेक्सी A17 5G, पहले से लोकप्रिय गैलेक्सी A16 5G का अपग्रेड वर्जन है और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

खास फीचर्स

एआई इनोवेशंस – सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और नया ऑन-डिवाइस वॉयस मेल (मेक फॉर इंडिया फीचर)।

कैमरा – 50MP OIS नो-शेक कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस।

डिस्प्ले – 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED, आउटडोर में भी ब्राइट और वाइब्रेंट।

डिज़ाइन – गोरिल्ला ग्लास विक्टस® और IP54 डस्ट-वाॅटर रेसिस्टेंस।

सॉफ्टवेयर – 6 एंड्रॉइड अपग्रेड + 6 साल सुरक्षा अपडेट, One UI 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स।

बैटरी और परफॉर्मेंस – 5nm Exynos 1330 चिपसेट, 5000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग।

सैमसंग इंडिया का बयान

हिरेन राठौड़, सीनियर डायरेक्टर, एमएक्‍स बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, "गैलेक्सी A सीरीज हमारा सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन है क्योंकि यह यूजर्स को किफायती दामों में शानदार फीचर्स देता है। गैलेक्सी A17 5G हमारा सबसे किफायती एआई स्मार्टफोन है, जिसमें सर्कल टू सर्च और जेमिनी लाइव जैसे लोकप्रिय एआई फीचर्स हैं। इसमें ऑन-डिवाइस वॉयस मेल भी है, जो भारतीय इंजीनियर्स द्वारा बनाया गया ‘मेक फॉर इंडिया’ फीचर है और कॉलिंग को बेहतर बनाता है। गैलेक्सी A17 5G हमारा खास त्योहारी ऑफर है, और हमें यकीन है कि यह इस साल के अंत तक 100 मिलियन खुश गैलेक्सी A सीरीज ग्राहक बनाने में मदद करेगा।"

कीमत और उपलब्धता

गैलेक्सी A17 5G तीन रंगों में उपलब्ध होगा – ब्लू, ग्रे और ब्लैक। यह आज से सभी रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।

वैरिएंटकीमतऑफर
6GB+128GB₹18,999HDFC/ SBI कार्ड या UPI पेमेंट पर ₹1000 कैशबैक, EMI ऑप्शन (0% ब्याज, 0 डाउन पेमेंट, 0 प्रोसेसिंग फीस, 10 महीने तक)
8GB+128GB₹20,499वही ऑफर लागू
8GB+256GB₹23,499वही ऑफर लागू

गैलेक्सी A17 5G में 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट है।

Tags: