BREAKING:
October 07 2026 05:26 pm

रविकांत ने रोडवेज भैंसाली बस अड्डा शहर से बाहर ले जाने की योजना पर रोक की मांग की

Post

India News Live,Digital Desk : शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर रोडवेज के भैंसाली बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की योजना पर रोक लगाने की मांग की है।

रविकांत का कहना है कि दिल्ली में मेट्रो रेल संचालन शुरू होने के बाद भी वहां के बस अड्डों को स्थानांतरित नहीं किया गया। लखनऊ की स्थिति भी ऐसी ही है। ऐसे में मेरठ में बस अड्डे को शहर से 18 किलोमीटर दूर ले जाने का निर्णय अनुचित है।

उन्होंने कहा कि इस कदम से न केवल मेरठ शहर के व्यापार पर असर पड़ेगा, बल्कि अन्य राज्यों की अर्थव्यवस्था और रोडवेज संचालन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रविकांत ने आरोप लगाया कि यह बदलाव मेट्रो कंपनी के लाभ के लिए किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने तत्काल इस योजना पर रोक लगाने की मांग की है।