Instagram, Facebook और WhatsApp पर AI फीचर्स के लिए अब देना पड़ सकता है चार्ज: मेटा लाएगा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Post

India News Live,Digital Desk : टेक दिग्गज मेटा आने वाले महीनों में अपने प्लेटफ़ॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp पर पेड सब्सक्रिप्शन का ट्रायल शुरू करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए प्रीमियम प्लान के तहत यूजर्स को AI आधारित फीचर्स और अन्य एडवांस टूल्स का एक्सेस मिलेगा, जबकि प्लेटफ़ॉर्म की कोर सर्विसेज फ्री बनी रहेंगी।

कौन-कौन से फीचर्स होंगे शामिल?
मेटा इस योजना के तहत वाइब्स वीडियो जेनरेशन एप जैसे टूल्स को भी टेस्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि ये टूल्स आपके आइडियाज को AI विज़ुअल क्रिएशन के जरिए हकीकत में बदल सकते हैं।

इसके अलावा, मेटा अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में Manus AI का भी इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। Manus, एक चीनी AI कंपनी है, जिसे मेटा ने दिसंबर में लगभग 2 बिलियन डॉलर में खरीदने पर सहमति दी थी। मेटा ने कहा था कि Manus यूजर्स को ऐसे एजेंट्स उपलब्ध कराएगा, जो कम इंटरैक्शन में जटिल काम कर सकते हैं, जैसे ट्रिप प्लानिंग या प्रेजेंटेशन बनाना।

Manus कैसे अलग है?
अन्य चैटबॉट्स के विपरीत, Manus का AI इंस्ट्रक्शन्स के अनुसार कामों की योजना बनाने, उन्हें एग्जीक्यूट करने और पूरी तरह स्वतंत्र रूप से पूरा करने में सक्षम है।

वैश्विक जांच भी शुरू
जनवरी में बीजिंग ने घोषणा की कि वह मेटा की Manus डील की जांच करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह चीन के टेक्नोलॉजी निर्यात कानून या राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं करता।

इस नई पहल से मेटा AI फीचर्स को म्यूज़िक, वीडियो और बिज़नेस टूल्स के साथ सब्सक्राइब करने योग्य बनाकर यूजर्स के अनुभव को और पर्सनलाइज्ड करने की कोशिश कर रहा है।