टाटा नेक्सन डीजल की नई कीमतें, जीएसटी कटौती के बाद मिल रही है सबसे बड़ी छूट
India News Live,Digital Desk : जीएसटी दर में कटौती के बाद लोगों के लिए कार खरीदना थोड़ा आसान हो गया है। नए जीएसटी स्लैब के तहत 1200 सीसी से कम इंजन वाली पेट्रोल-1500 सीसी डीजल और 4 मीटर से छोटी कारों पर जीएसटी कम कर दिया गया है। पहले इन गाड़ियों पर जहां 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब उसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप टाटा नेक्सन डीजल एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अहम खबर हो सकती है।
टाटा नेक्सन डीजल एसयूवी अब पहले से कहीं ज़्यादा सस्ती हो गई है। ऐसे में आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि जीएसटी में कटौती के बाद नेक्सन डीजल का कौन सा वेरिएंट आपको सस्ता मिलने वाला है। यह गाड़ी भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है, जिसका डीजल मॉडल अब आपको सिर्फ़ 9 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध होने वाला है।
किस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट है?
टाटा नेक्सन डीजल के स्मार्ट+ वेरिएंट की पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये थी, जो अब कटौती के बाद 99,100 रुपये हो गई है। इसके स्मार्ट+एस वेरिएंट की पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये थी, जो अब जीएसटी कटौती के बाद 9.27 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा, प्योर+ वेरिएंट की कीमत पहले 10.99 लाख रुपये थी, जो अब 9.90 लाख रुपये हो गई है।
टाटा नेक्सन डीजल के Pure+S वेरिएंट की पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 10.17 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, क्रिएटिव वेरिएंट की कीमत 12.39 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 11.17 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके क्रिएटिव+S वेरिएंट की कीमत पहले 12.69 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 11.44 लाख रुपये कर दिया गया है। कार के क्रिएटिव+PS DT वेरिएंट की कीमत पहले 13.69 लाख रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर 12.34 लाख रुपये कर दिया गया है।
नए जीएसटी स्लैब और कारों पर प्रभाव
सरकार ने नई जीएसटी नीति में छोटी पेट्रोल और सीएनजी कारों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया है, बशर्ते उनका इंजन 1200 सीसी तक का और लंबाई 4 मीटर से कम हो। यही नियम डीज़ल कारों पर भी लागू है, लेकिन उनकी क्षमता 1500 सीसी तक रखी गई है। मिड-साइज़ और लग्ज़री कारों के लिए जीएसटी दर 40% तय की गई है। पहले इन पर 28% जीएसटी और 22% सेस लगता था, यानी कुल 50% टैक्स।