BREAKING:
September 14 2026 08:55 am

रसोई में कभी न रखें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं धन और स्वास्थ्य की परेशानियां

Post

India News Live,Digital Desk : वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। हर दिशा के अनुसार घर के सामान को रखने के नियम बनाए गए हैं। खासकर रसोईघर में रखी चीजों का घर के लोगों की आर्थिक स्थिति, मानसिक शांति, ऊर्जा और सुख-समृद्धि पर सीधा असर पड़ता है।

कुछ वस्तुएँ रसोईघर में नेगेटिव एनर्जी आकर्षित करती हैं, जिससे धन हानि, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। ऐसे में इन चीज़ों को तुरंत ही रसोई से बाहर निकाल देना चाहिए।

1. साफ-सफाई का सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर के बाद सबसे पवित्र स्थान किचन होता है। माना जाता है कि यहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए रसोई में झाड़ू, पोछा या अन्य साफ-सफाई का सामान रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।

2. दवाइयाँ

रसोईघर में दवाइयाँ रखना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं और घर में रहने वाले लोगों को मानसिक और शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

3. पुराने कागजात

रसोईघर में पुराने, फटे या बेकार कागजात और दस्तावेज रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वास्तु के अनुसार रसोई में ऐसे सामान का होना शुभ नहीं होता।

4. कूड़े की बाल्टी

कई घरों में रसोई में सिंक के पास कूड़ेदान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। दरअसल, सिंक जल तत्व से जुड़ा होता है और जल देवता वरुण देव के अधीन होता है। कूड़ेदान रखने से वरुण देव नाराज हो सकते हैं।

5. खाली पुराने डिब्बे

कुछ लोग रसोई में पुराने खाली डिब्बे रखते हैं। वास्तु शास्त्र में किचन को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। खाली डिब्बे रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती, लेकिन यह शुभ ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।