BREAKING:
June 30 2026 05:15 pm

Navratri Celebrations at Antilia : गरबा, पूजा और पारंपरिक नृत्य से सजी शाम

Post

India News Live,Digital Desk : नवरात्रि का त्योहार देशभर में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अंबानी परिवार का घर एंटीलिया भी रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह जगमगा उठा। ठीक वैसे ही जैसे दिवाली या गणेशोत्सव पर सजता है। इस बार घर के भीतर माँ दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया, जहाँ देवी को तरह-तरह के भोग अर्पित किए गए और परिवार ने पूरे विधि-विधान से पूजा की।

एंटीलिया में सजी माताजी की झांकी

पूरे घर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और पारंपरिक सजावटी सामान से सजाया गया। दरवाज़े से लेकर आंगन तक हर कोना देवी माँ की भक्ति में रंगा हुआ नज़र आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मंत्रोच्चार ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। पत्थरों और मोतियों से सजे कलश और रंगीन कपड़ों से सजे गमले भी लोगों का ध्यान खींच रहे थे।

पूजा और गरबा का उल्लास

नीता अंबानी ने दीप प्रज्वलित कर कलश स्थापना की और परिवार के साथ माता रानी की आरती उतारी। शाम होते-होते माहौल में और भी रंग घुल गए जब अंबानी परिवार ने मेहमानों के साथ मिलकर गरबा और डांडिया खेला। हर ओर संगीत, ताल और भक्ति का संगम देखने लायक था।

नीता अंबानी की खास प्रस्तुति

इस मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी गरबा की धुन पर झूमते नज़र आए। राधिका और श्लोका ने भी डांडिया खेलकर सबका मन मोह लिया। शाम का सबसे खास पल तब आया, जब नीता अंबानी ने धार्मिक संगीत पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। उनकी इस अद्भुत प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद परिवार की अन्य महिलाओं ने भी समूह नृत्य कर इस उत्सव को और खास बना दिया।